UP IAS Transfer News Today | Photo Credit: AI
लखनऊ: UP IAS Transfer News Today प्रदेश सरकार में एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। यहां एक साथ 14 आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। साथ ही 34 पीसीएस अफसरों को भी इधर से उधर किया गया है। इसमें तीन जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों (सीडीओ) समेत कई मंडलों के अपर आयुक्तों को नई तैनाती दी गई है। लखीमपुर खीरी के सीडीओ अभिषेक कुमार को विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग बनाया गया है।
UP IAS Transfer News Today सहारनपुर के सीडीओ सुमित राजेश महाजन की जगह डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा को सीडीओ सहारनपुर का पद सौंपा गया है। वह पहले राज्य कर विभाग में अपर आयुक्त थे। वहीं राजेश महाजन को उत्तर प्रदेश स्टार्ट अप मिशन को मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है।
यूपी में 14 IAS और 34 PCS अफसर के हुए ट्रांसफर… pic.twitter.com/6DZxgO8S3G
— आदित्य तिवारी / Aditya Tiwari (@aditytiwarilive) September 13, 2026