चचेरे भाई ने किया 8 माह की बच्ची का यौन शोषण

चचेरे भाई ने किया 8 माह की बच्ची का यौन शोषण

चचेरे भाई ने किया 8 माह की बच्ची का यौन शोषण
Modified Date: November 29, 2022 / 09:01 pm IST
Published Date: January 30, 2018 6:53 am IST

हैवानियत के बढ़ते मामले ने एक बार फिर हमें झकझोर कर रख दिया है।  बीती रात दिल्ली के शकूरबस्ती इलाके से आठ महीने की बच्ची के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने बच्ची के चचेरे भाई को देर रात अरेस्ट किया। बताया जा रहा है कि  बच्ची की मां घर काम पर जाती है और पिता मजदूरी करते हैं। जब रविवार रात बच्ची काम से घर लौटीं तब उन्हें इस घटना का पता चला। जख्मी हालत में बच्ची को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अभी उसकी हालत गंभीर है। 

 

बताया जा रहा है कि  रविवार को बच्ची की मां और पिता बच्ची को अपनी रिश्तेदार के पास  छोड़कर काम पर चले गए जो आरोपी की माँ है।  इस बीच आरोपी ने अपनी  मां से कहा कि वो बच्ची को अपने साथ खिला रहा  है और इसी बहाने आरोपी  उसे टॉप फ्लोर पर ले गया और वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।पुलिस ने बताया कि  आरोपी ने उसका मुंह दबा रखा था, ताकि उसके रोने-चिल्लाने की आवाजें बाहर न पहुंचें।


 

 

 देर रात जब बच्ची की माँ घर लौटी तो बच्ची लगातार रो रही थी और उसके प्राइवेट पार्ट से ब्लीडिंग हो रही थी।उसके बाद उन्होंने तत्काल उसे हॉस्पिटल में भर्ती किये जहां पहुंचने पर बच्ची के साथ  यौन शोषण का मामला सामने आया। पुलिस ने बताया कि शुरुआती पूछताछ की में आरोपी ने गुनाह कबूल नहीं किया और बाद में फरार हो गया। जिस वजह से  पुलिस का शक गहराया और फिर उसे अरेस्ट किया गया. अभी बच्ची की हालत गंभीर है उसे दिल्ली के  कलावती सरन अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया है.

 

 

 

web team IBC24


लेखक के बारे में