कोविड-19: पंजाब में कोविड-19 के 39 नए मामले

Ads

कोविड-19: पंजाब में कोविड-19 के 39 नए मामले

  •  
  • Publish Date - December 18, 2021 / 11:52 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:51 PM IST

new covid-19 cases in Punjab : चंडीगढ़, 17 दिसंबर (भाषा) पंजाब में शुक्रवार को कोविड-19 के 39 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,03,892 हो गई। एक चिकित्सा बुलेटिन से यह जानकारी मिली।

वहीं, इस अवधि में संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई और मृतकों की संख्या 16,626 है। यहां 325 मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक 5,86,941 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। चंडीगढ़ में कोविड-19 के पांच नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 65,678 हो गई।

पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई और मृतकों की संख्या 1,076 है। यहां 74 मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक 64,528 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

भाषा स्नेहा सुरेश

सुरेश