Covid 19 Cases In India: सतर्क रहे जनता..! 24 घंटे में भारत में सामने आए कोरोना के इतने नए मरीज, 4 लोगों की मौत, सरकार ने दिए मॉक ड्रिल के निर्देश
Covid 19 Cases In India: सतर्क रहे जनता..! 24 घंटे में भारत में सामने आए कोरोना के इतने नए मरीज, 4 लोगों की मौत, सरकार ने दिए मॉक ड्रिल के …

Covid 19 Cases In India/Image Credit: IBC24 File
- 24 घंटों के दौरान मिले 391 नए केस
- भारत में 5 हजार 755 पहुंच एक्टिव मरीजों की संख्या
- जनवरी से अब तक देश में कुल 55 लोगों की मौत
Covid 19 Cases In India: नई दिल्ली। भारत के कई राज्यों में कोरोना की एंट्री हो गई है। बता दें कि, केरल, महाराष्ट्र समेत पांच राज्यो में 500 के पार कोरोना के एक्टिव मरीज हो गए हैं। वहीं, पिछले 24 घंटों के दौरान 391 नए केस सामने आए हैं, जबकि 4 लोगों की मौत हुई है। ऐसे में अब देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 5 हजार 755 हो गई है। मालूम हो कि, केरल सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है। इसके बाद गुजरात, पश्चिम बंगाल और फिर दिल्ली है।
Read More: LIC Bima Sakhi Yojana: कमाल की है एलआईसी की ये स्कीम.. महिलाओं को हर महीने देगी 7 हजार रुपए, जानें कैसे उठा सकेंगे लाभ
किस राज्य में कितने केस
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 घंटे के अंदर 30 नए केस मिले हैं। वहीं, केरल में 192, गुजरात में 107, पश्चिम बंगाल में 58 नए केस मिले हैं। मध्यप्रदेश में भी 40 से ज्यादा एक्टिव केस पाए गए हैं। बात करें छत्तीसगढ़ की तो बिलासपुर शहर में एक ही दिन में 10 कोरोना संक्रमित मिले हैं। राजधानी रायपुर में भी 4 कोरोना केस हैं। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि, ज्यादातर मामलों में हल्के लक्षण मिल रहे हैं और उन्हें घर पर ही आइसोलेट कर देखभाल की जा रही है। वहीं, इस साल जनवरी से अब तक देश में कुल 55 लोगों की जान जा चुकी है। 22 मई को देश में कुल 257 एक्टिव केस थे। इसके बाद से कोरोना के मामले में अचानक तेजी आई है।
Read More: Kalyan Jewellers Share: कल्याण ज्वेलर्स के शेयर में दमदार चमक! 1.62% की उछाल पर क्या बोले एक्सपर्ट्स?...
केंद्र सरकार ने मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश दिए
केंद्र सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए सुविधा-स्तरीय तैयारियों की जांच के लिए मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। सभी राज्यों को ऑक्सीजन, आइसोलेशन बेड, वेंटिलेटर और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।
Read More: Janpad Panchayat CEO Transfer: बड़े पैमाने पर जनपद CEO के ट्रांसफर.. भेजे गए दूसरे जिलों में, तत्काल पदभार लेने का आदेश..
स्वास्थ्य विभाग ने दिया सुझाव
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को कुछ अहम सुझाव दिए हैं। जैसे कि सामाजिक दूरी का पालन करें। हाथ धोने की आदत को दिनचर्या में शामिल करें। सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक रुकने से बचें। बुजुर्ग, पहले से बीमार और कमजोर इम्युनिटी वाले लोग भीड़-भाड़ और बंद जगहों पर जाने से बचें। बाहर निकलने पर मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से करें। कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के बीच चार नए वैरिएंट मिले हैं। ICMR के डायरेक्टर डॉ. राजीव बहल ने बताया कि, दक्षिण और पश्चिम भारत से जिन वैरिएंट की सीक्वेंसिंग की गई है, वे LF.7, XFG , JN.1 और NB.1.8.1 सीरीज के हैं। बाकी जगहों से नमूने लेकर टेस्टिंग की जा रही है, ताकि नए वैरिएंट की पहचान हो सके।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: पिछले 24 घंटों में 391 नए केस दर्ज किए गए हैं, जिससे देश में कुल एक्टिव केस की संख्या 5,755 हो गई है।
Web Title: Covid 19 Cases In India

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm