BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Covid-19 Cases in India: सतर्क रहें.. भारत में मिले कोविड-19 के 4 नए वैरिएंट, 11 लोगों की मौत, इस राज्य में मिले सबसे ज्यादा एक्टिव केस

Covid-19 Cases in India: सतर्क रहें.. भारत में मिले कोविड-19 के 4 नए वैरिएंट, 11 लोगों की मौत, इस राज्य में मिले सबसे ज्यादा एक्टिव केस

Covid-19 Cases in India/Image Credit: IBC24 File

Covid-19 Cases in India/Image Credit: IBC24 File

Bhavna Sahu
Published: 28 May 2025 | 7:33 amModified: 28 May 2025 | 7:37 am
HIGHLIGHTS
  1. कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 1010 से बढ़कर 1072 हो गई
  2. केरल में 430 सबसे ज्यादा एक्टिव केस
  3. कोरोना के चलते एक हफ्ते के भीतर ही 9 लोगों की मौत

Covid-19 Cases in India: भारत में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। डराने वाली बात तो ये है कि, भारत में कोविड-19 के 4 नए वैरिएंट मिले हैं, इनमें LF.7, XFG, JN.1 और NB.1.8.1 वैरिएंट शामिल हैं। वहीं, अब देशभर में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 1010 से बढ़कर 1072 हो गई है। केरल में 430 सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 208, दिल्ली में 104 और गुजरात में 83 केस हैं। कर्नाटक के 80 केसों में से सिर्फ 73 बेंगलुरु में हैं। वहीं 11 लोगों की मौत हुई है। हैरानी की बात तो ये है कि, कोरोना के चलते एक हफ्ते के भीतर ही 9 लोगों की जान जा चुकी है। जिसमें से सबसे ज्यादा पांच मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं। ऐसे में लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है।

Read More: Aaj ka Mausam: नौतपा खत्म होने से पहले ही दस्तक देगा मानसून.. प्रदेश के इस हिस्से से होगी एंट्री, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

पिछले एक हफ्ते में 812 नए मरीज

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, पिछले एक हफ्ते में 812 नए केस दर्ज किए गए हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के डायरेक्टर डॉ राजीव बहल ने बताया कि अभी तक देश में 4 वैरिएंट मिले हैं। इनमें LF.7, XFG, JN.1 और NB.1.8.1 वैरिएंट शामिल हैं। वहीं, अब बाकी जगहों से सैंपल लिए जा रहे हैं , ताकि नए वैरिएंट की जांच की जा सके। हालांकि इसे खतरनाक नहीं माना जा रहा है, लेकिन लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

अब तक 11 लोगों की मौत

केरल में दो लोगों की कोरोना से मौत हुई है। जयपुर में सोमवार को कोरोना से 2 लोगों की मौत हुई। महाराष्ट्र के ठाणे में एक कोरोना पॉजिटिव महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, ठाणे में ही 25 मई को अस्पताल में इलाज करा रहे 21 साल के युवक की मौत हुई।  इससे पहले 17 मई को कर्नाटक के बेंगलुरु में 84 साल के बुजुर्ग की मौत हुई थी। स्वास्थ्य विभाग ने बताया था कि बुजुर्ग की मौत मल्टी ऑर्गन फेल्योर की वजह से हुई थी। हालांकि, 24 मई को उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

Read More: Ghulam Nabi Azad Hospitalized: पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आज़ाद की तबीयत बिगड़ी, इलाज के लिए करवाया गया भर्ती 

चीन, एशिया समेत में दिख रहे यही वैरिएंट 

Covid-19 Cases in India: वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) इसे चिंताजनक नहीं मान रही है। हालांकि, निगरानी में रखे गए वैरिएंट के रूप में कैटेगराइज किया है। चीन समेत एशिया के दूसरे देशों में कोविड के बढ़ते मामलों में यही वैरिएंट दिख रहा है। NB.1.8.1 के A435S, V445H, और T478I जैसे स्पाइक प्रोटीन म्यूटेशन अन्य वैरिएंट की तुलना में तेजी से फैलता है। हैरानी की बात तो ये है कि, इन पर कोविड के खिलाफ बनी इम्यूनिटी का भी असर नहीं होता। भारत में कोविड का JN.1 वैरिएंट सबसे आम है। टेस्टिंग में आधे से ज्यादा सैंपल में यह वैरिएंट मिलते हैं। इसके बाद BA.2 (26 प्रतिशत) और ओमिक्रॉन सबलाइनेज (20 प्रतिशत) वैरिएंट।

 

 

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: भारत में कोविड-19 के 4 नए वैरिएंट मिले हैं, इनमें LF.7, XFG, JN.1 और NB.1.8.1 वैरिएंट शामिल हैं।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: Covid-19 Cases in India

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

01 Oct 2026 | 6:34 pm