कोविड-19: टीके को अनुमति देने के लिए ईयू नियामकों की बैठक

Ads

कोविड-19: टीके को अनुमति देने के लिए ईयू नियामकों की बैठक

  •  
  • Publish Date - December 21, 2020 / 10:59 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:54 PM IST

एम्स्टर्डम (नीदरलैंड) 21 दिसम्बर (एपी) कोविड-19 के ‘बायोएनटेक’ और ‘फाइजर’ कम्पनी द्वारा बनाए गए टीके को मंजूरी देने के लिए ‘यूरोपियन मेडिसिन एजेंसी’ (ईएमए) सोमवार को एक बैठक कर रही है।

ब्रिटेन और अमेरिका में आपात स्थिति में टीके इस्तेमाल को मंजूरी देने के कुछ सप्ताह बाद बंद कमरे में यह बैठक हो रही है।

ईएमए के वैज्ञानिकों द्वारा टीके को सुरक्षित मानने पर, उम्मीद है कि एम्स्टर्डम स्थित एजेंसी के अधिकारी 27 देशों के समूह में इसका इस्तेमाल करने के लिए सशर्त मंजूरी दे देंगे।

जर्मन अधिकारियों का कहना है कि टीकों को मुहैया कराने से पहले यूरोपीय आयोग को इस फैसले पर मुहर लगानी होगी। जर्मन अधिकारियों ने कहा कि 27 दिसम्बर से यहां टीके उपलब्ध कराए जा सकते हैं।

एजेंसी ने पिछले सप्ताह एक बयान में कहा था कि टीके के वैज्ञानिक आकलन और इसके जोखिम से अधिक इसके फायदे होने पर ही इसे मंजूरी दी जाएगी।

ब्रिटेन, कनाडा और अमेरिकी ने आपातकालीन प्रावधानों के अनुसार टीके के इस्तेमाल को मंजूरी दी गई है।

अमेरिकी के जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार कोरोना वायरस से दुनियाभर में अभी तक करीब 17 लाख लोगों की जान जा चुकी है।

एपी निहारिका प्रशांत

प्रशांत