कोविड-19: भारत में संक्रमण के 50,407 नए मामले आए सामने, 804 और लोगों की मौत

कोविड-19: भारत में संक्रमण के 50,407 नए मामले आए सामने, 804 और लोगों की मौत

कोविड-19: भारत में संक्रमण के 50,407 नए मामले आए सामने, 804 और लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: February 12, 2022 10:20 am IST

नयी दिल्ली, 12 फरवरी (भाषा) भारत में बीते एक दिन में कोविड-19 के 50,407 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,25,86,544 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 6,10,443 रह गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 से 804 और लोगों की मौत के बाद, संक्रमण से जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5,07,981 हो गई। देश में पिछले छह दिन से कोरोना वायरस के दैनिक मामलों की संख्या एक लाख से कम बनी हुई है।

देश में अभी 6,10,443 कोरोना वायरस संक्रमितों का इलाज चल रहा है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.43 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 87,359 की कमी दर्ज की गयी। देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.37 प्रतिशत है।

अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 3.48 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 5.07 प्रतिशत दर्ज की गई। देश में अभी तक कुल 4,14,68,120 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 4,14,68,120 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

उल्लेखनीय है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए।

भाषा सिम्मी सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में