लेह, सात दिसंबर (भाषा) लद्दाख में कोविड-19 के नौ नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21,723 हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सभी नौ नए मामलों की लेह में पुष्टि हुई है। केंद्रशासित प्रदेश में 270 मरीजों का उपचार चल रहा है। लद्दाख में अब तक 215 मरीजों की मौत हो चुकी है।
अब तक 21,238 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
भाषा स्नेहा पवनेश
पवनेश