कोविड-19 टीकाकरण का आंकड़ा 122 करोड़ से अधिक हुआ : सरकार

कोविड-19 टीकाकरण का आंकड़ा 122 करोड़ से अधिक हुआ : सरकार

कोविड-19 टीकाकरण का आंकड़ा 122 करोड़ से अधिक हुआ : सरकार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: November 28, 2021 9:46 pm IST

नयी दिल्ली, 28 नवंबर (भाषा) देश में रविवार तक कोविड-19 टीकों की 122 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

मंत्रालय ने बताया कि इनमें से 36.5 लाख खुराक (36,58,756) रविवार शाम सात बजे तक दी गई थी। इसने कहा कि देर रात तक अंतिम आंकड़े आने के बाद इस संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।

देशव्यापी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू हुआ था जब पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया था। अग्रिम मोर्चे के कर्मियों का टीकाकरण दो फरवरी से शुरू हुआ था।

देश में 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत एक अप्रैल से हुई थी, जबकि एक मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण शुरू हुआ।

भाषा नीरज नीरज नरेश

नरेश


लेखक के बारे में