MP Me Aaj Ka Mausam: मौसम ने बदली चाल, 34 जिलों में आंधी, तेज हवाओं के साथ होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

MP Me Aaj Ka Mausam: मौसम ने बदली चाल, 34 जिलों में आंधी, तेज हवाओं के साथ होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

MP Me Aaj Ka Mausam: मौसम ने बदली चाल, 34 जिलों में आंधी, तेज हवाओं के साथ होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

MP Me Aaj Ka Mausam | Photo Credit: AI

Modified Date: June 11, 2026 / 07:41 am IST
Published Date: June 11, 2026 7:40 am IST
HIGHLIGHTS
  • 34 जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना
  • अगले सप्ताह तक आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा
  • खजुराहो 45°C, ग्वालियर 43.1°C, भोपाल 40.4°C

भोपाल: MP Me Aaj Ka Mausam पूरा भारत इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। आसमान से बरस रही आग ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। (Heatwave News) सुबह होते ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर शुरू हो जा रहा है। तपती सड़कें और उमस भरी हवाओं के बीच राहत भरी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल, मध्यप्रदेश में प्री मानसून का जोर पकड़ लिया है और कई जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है। (IMD Rainfall Alert)

34 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

MP Weather Update Today मानसून की एंट्री से पहले मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 34 जिलों में आंधी और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ का असर प्रदेश में देखने को मिलेगा। इस दौरा 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवांए चलेंगी।

प्रदेश में अगले सप्ताह तक जारी रहेगा आंधी-बारिश का दौर

वहीं दूसरी ओर प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। छिंदवाड़ा, जबलपुर, रीवा, सतना समेत 20 से ज्यादा जिलों में मौसम ने करवट ले ली है। साथ ही कई इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश होने की आशंका है।

सबसे गर्म शहर रहा खजुराहो

आपको बता दें कि बुधवार को मध्यप्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी देखने को मिली है। सबसे गर्म शहर खजुराहो रहा है। यहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्वालियर में 43.1°C, भोपाल में 40.4°C तापमान दर्ज किया गया है। इसके अलावा जबलपुर 40.5°C, उज्जैन 39.5°C दर्ज किया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।