कॉजपा प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब में शरण ली

Ads

कॉजपा प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब में शरण ली

  •  
  • Publish Date - July 21, 2026 / 10:29 PM IST,
    Updated On - July 21, 2026 / 10:29 PM IST

नयी दिल्ली, 21 जुलाई (भाषा) मध्य दिल्ली में सोमवार को प्रदर्शनकारियों को पुलिस द्वारा खदेड़े जाने और तितर-बितर किए जाने के बीच ‘चलो संसद’ मार्च में शामिल सैकड़ों युवाओं ने गुरुद्वारा बंगला साहिब का रुख किया।

सोमवार शाम गुरुद्वारे के बाहर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) के संसद मार्च में शामिल प्रदर्शनकारियों ने गुरुद्वारे के भीतर शरण ली।

सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में गुरुद्वारे के प्रवेश द्वार पर सेवादार खड़े दिखाई दिए। गुरुद्वारे में शरण लेने वाले कुछ प्रदर्शनकारी सड़कों पर घंटों भटकने के बाद गुरुद्वारे के साझा विश्राम क्षेत्र में विश्राम किया।

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुख्य सलाहकार परमजीत सिंह चंडोक ने मंगलवार को कहा, ‘‘यहां सभी का स्वागत है। साझा विश्राम क्षेत्र और लंगर सभी के लिए खुले हैं।’’

चंडोक ने कहा कि गुरुद्वारे ने शरण मांगने वाले किसी भी व्यक्ति को वापस नहीं लौटाया और इसके द्वार उन सभी के लिए खुले रहे जिन्हें आराम करने या भोजन करने की जरूरत थी।

उन्होंने कहा, ‘‘हम यहां मदद मांगने आने वाले लोगों से यह नहीं पूछते कि वे कहां से आए हैं या उनकी क्या मान्यता है। यदि किसी को भोजन या बैठने की जगह चाहिए तो गुरुद्वारे के दरवाजे उसके लिए खुले हैं।’’

भाषा अमित पवनेश

पवनेश