भाकपा ने पी विजयन नीत मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की घोषणा की

भाकपा ने पी विजयन नीत मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की घोषणा की

भाकपा ने पी विजयन नीत मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की घोषणा की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: May 18, 2021 9:54 am IST

तिरुवनंतपुरम, 18 मई (भाषा) केरल में माकपा नीत एलडीएफ के अहम घटक भाकपा ने पी विजयन नीत नव गठित सरकार में शामिल होने वाले अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है।

भाकपा के राज्य सचिव कनम राजेंद्रन ने बताया कि पार्टी ने अपने नव निर्वाचित विधायकों के. राजन, पी प्रसाद, जे चिंचू रानी और जी आर अनिल को नई सरकार में शामिल करने का निर्णय लिया है। वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता और अडूर के विधायक चित्तायम गोपाकुमार विधानसभा के उपाध्यक्ष होंगे।

उन्होंने बताया कि यह निर्णय पार्टी की राज्य परिषद की बैठक में यहां मंगलवार को लिया गया। वहीं बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता और निवर्तमान सरकार में मंत्री रहे ई चंद्रशेखरन को पार्टी के विधायक दल का नेता नियुक्त करने का भी निर्णय लिया गया।

केरल में 20 मई को नव गठित सरकार का शपथ ग्रहण समारोह है। यह कार्यक्रम यहां सेंट्रल स्टेडियम में कोविड-19 संबंधी नियमों के पालन के साथ आयोजित किया जाएगा।

भाषा स्नेहा मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में