माकपा ने त्रिपुरा में सप्ताह भर का प्रदर्शन शुरू किया

माकपा ने त्रिपुरा में सप्ताह भर का प्रदर्शन शुरू किया

माकपा ने त्रिपुरा में सप्ताह भर का प्रदर्शन शुरू किया
Modified Date: October 24, 2025 / 10:30 pm IST
Published Date: October 24, 2025 10:30 pm IST

अगरतला, 24 अक्टूबर (भाषा) त्रिपुरा की मुख्य विपक्षी पार्टी माकपा ने शुक्रवार को अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर हफ्ते भर चलने वाला आंदोलन शुरू किया। इन मांगों में, हाल में प्रतिबंधित कफ सिरप की बड़ी मात्रा में जब्ती से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी भी शामिल है।

सुरक्षा बलों ने 16 अक्टूबर को पश्चिमी त्रिपुरा जिले के जिरानिया रेलवे स्टेशन पर एक मालगाड़ी से कफ सिरप की 90,000 से अधिक शीशियां जब्त की थीं।

त्रिपुरा विधानसभा में विपक्ष के नेता जितेंद्र चौधरी ने यहां धरना स्थल पर कहा, ‘‘जब्ती के सिलसिले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘त्रिपुरा में प्रतिबंधित कफ सिरप की मालगाड़ी से तस्करी का यह पहला मामला नहीं है। नेताओं के समर्थन के बिना ऐसा संभव नहीं है। इसलिए इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।’’

चौधरी ने पूर्वोत्तर राज्य में भ्रष्टाचार और ‘‘बिगड़ती’’ कानून-व्यवस्था को लेकर मौजूदा सरकार की आलोचना की।

पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा नीत गठबंधन सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि प्रखंड (ब्लॉक) भ्रष्टाचार के अड्डे बन गए हैं।

भाषा सुभाष अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में