कांग्रेस विधायक के परिवार पर शिकंजा, बेटे को ED ने किया गिरफ्तार, जानें क्या है उन पर आरोप

कांग्रेस विधायक के परिवार पर शिकंजा, बेटे को ED ने किया गिरफ्तार, Crackdown on Congress MLA's family, ED arrests son

कांग्रेस विधायक के परिवार पर शिकंजा, बेटे को ED ने किया गिरफ्तार, जानें क्या है उन पर आरोप
Modified Date: May 1, 2024 / 12:39 am IST
Published Date: April 30, 2024 10:28 pm IST

नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को हरियाणा के कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर के बेटे सिकंदर सिंह को घर खरीदारों के धन के साथ कथित धोखाधड़ी से जुड़े धन शोधन मामले में गिरफ्तार कर लिया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सिकंदर सिंह को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत हिरासत में लिया गया था।

राज्य के पानीपत जिले की समालखा विधानसभा सीट से विधायक 60 वर्षीय छौक्कर को उनके बेटों सिकंदर सिंह और विकास छौक्कर के साथ माहिरा रियल एस्टेट समूह का ‘मालिक और प्रवर्तक’ बताया जाता है। ईडी ने पिछले साल जुलाई में विधायक, साई आइना फार्म्स प्राइवेट लिमिटेड (अब माहिरा इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड), माहिरा समूह की अन्य कंपनियों और कुछ अन्य के खिलाफ तलाशी ली थी।ईडी के बयान में कहा गया कि धन शोधन का मामला गुरुग्राम पुलिस द्वारा साई आइना फार्म्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ ‘धोखाधड़ी और जालसाजी’ के लिए दर्ज की गई एक प्राथमिकी पर आधारित है।

Read More : #SarkarOnIBC24 : तीसरे चरण का शोर, आरोप-प्रत्यारोप का दौर! बीजेपी और कांग्रेस ने झोंकी ताकत, आखिर किसकी कवायद लाएगी रंग? 

बयान में कहा गया है कि दिल्ली के पास गुरुग्राम के सेक्टर 68 में घर देने का वादा करके ‘साई आइना फार्म्स प्राइवेट लिमिटेड’ ने किफायती आवास योजना के तहत 1,497 घर खरीदारों से लगभग 360 करोड़ रुपये एकत्र किये। इसमें कहा गया है कि साई आइना फार्म्स प्राइवेट लिमिटेड मकान देने में ‘विफल’ रही और कई बार समय सीमा का पालन करने से ‘चूक’ गई। एजेंसी ने कहा कि घर खरीदार पिछले एक साल से माहिरा ग्रुप के खिलाफ वादे के मुताबिक जल्द से जल्द घर देने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

Read More : #SarkarOnIBC24 : तीसरे चरण का शोर, आरोप-प्रत्यारोप का दौर! बीजेपी और कांग्रेस ने झोंकी ताकत, आखिर किसकी कवायद लाएगी रंग? 

जांच में पाया गया कि साई आइना फार्म्स प्राइवेट लिमिटेड ने समूह की इकाइयों में फर्जी निर्माण खर्च दिखाकर घर खरीदारों के पैसे में हेराफेरी की। एजेंसी ने आरोप लगाया कि माहिरा ग्रुप के निदेशकों और प्रवर्तकों द्वारा फर्जी बिल और चालान प्रदान करने वाली इकाइयों से फर्जी खरीद के बराबर नकद राशि वापस प्राप्त की गई थी, जिसका इस्तेमाल व्यक्तिगत लाभ के लिए किया गया। निदेशकों और प्रवर्तकों ने व्यक्तिगत लाभ के लिए घर खरीदारों के पैसे को समूह की अन्य इकाइयों को ऋण (जो वर्षों से बकाया है) के रूप में ‘डायवर्ट’ कर दिया। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि उन्होंने साई आइना फार्म्स प्राइवेट लिमिटेड में लगभग 107.5 करोड़ रुपये की हेराफेरी की।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।