अपराध शाखा पीएससी परीक्षा और नियुक्तियों में अनियमतिताओं के आरोपों की जांच करेगी : सतीशन

अपराध शाखा पीएससी परीक्षा और नियुक्तियों में अनियमतिताओं के आरोपों की जांच करेगी : सतीशन

अपराध शाखा पीएससी परीक्षा और नियुक्तियों में अनियमतिताओं के आरोपों की जांच करेगी : सतीशन
Modified Date: July 8, 2026 / 02:59 pm IST
Published Date: July 8, 2026 2:59 pm IST

तिरुवनंतपुरम, आठ जुलाई (भाषा) केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन ने बुधवार को कहा कि अपराध शाखा राज्य लोकसेवा आयोग (पीएससी)द्वारा विभिन्न सरकारी पदों और सेवाओं के लिए आयोजित परीक्षाओं में अनियमितताओं के लगे आरोपों की जांच करेगी।

सतीशन ने कहा कि यह फैसला उनकी अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया।

उन्होंने कहा कि अपराध शाखा, राज्य लोकसेवा आयोग द्वारा प्रश्न-पत्र तैयार करने, अंक देने, साक्षात्कार आयोजित करने और नियुक्तियों में कथित अनियमितताओं के संबंध में मिली विभिन्न शिकायतों की जांच करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएससी द्वारा केरल प्रशासनिक सेवा के लिए आयोजित की गई परीक्षा में अनियमिततता की शिकायत मिली है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम पीएससी के कामकाज पर सवाल नहीं उठा रहे हैं और न ही उस पर कोई आरोप लगा रहे हैं, लेकिन आरोप गंभीर हैं और उनकी जांच होनी चाहिए।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्रिमंडल ने सरकार के पहले 100 दिनों में अलग-अलग विभागों द्वारा किए जाने वाले कार्यों की प्रगति को रंग आधारित संकेतकों के जरिये प्रदर्शित करने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि जनता और मीडिया एक सभी के लिए सुलभ पोर्टल पर परियोजना की प्रगति को रंग आधारित संकेतकों रूप में देख सकते हैं और उन पर नज़र भी रख सकते हैं।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री के कई विभागों का कामकाज संभालने से भ्रष्टाचार बढ़ सकता है। सीतशन ने विजयन की इस टिप्पणी को लेकर उनपर निशाना साधा।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘वह ऐसे बयान कैसे दे सकते हैं? क्या हम भ्रष्टाचार के लिए विभागों का जिम्मा संभालते हैं? जब वह मुख्यमंत्री थे, तब उनके पास 29 विभागों की जिम्मेदारी थी। विधानसभा में नेता प्रति (विजयन) के ऐसे बयान उनके पद के अनुरूप नहीं हैं।’’

भाषा धीरज रंजन

रंजन


लेखक के बारे में