प्यार, मोहब्बत और हत्या, मेजर की पत्नी का हत्यारा निकला फौजी
प्यार, मोहब्बत और हत्या, मेजर की पत्नी का हत्यारा निकला फौजी
नई दिल्ली। फौजी की पत्नी का अफेयर दूसरे फौजी से, फिर विवाद और फिर हत्या, कुछ ऐसी ही कहानी दिल्ली में सामने आई है। भारतीय सेना में मेजर अमित द्विवेदी की पत्नी शैलजा की हत्या के आरोप में पुलिस ने भारतीय सेना के ही एक अन्य मेजर निखिल हांडा को गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी मेरठ के दौराला से की गई। उन पर शैलजा की हत्या करने का आरोप है। पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए दिल्ली लेकर आएगी। पति मेजर अमित द्विवेदी की शुरुआती बयान और प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस इसे लव अफेयर से जुड़े कत्ल का बता रही है।
मेजर अमित द्विवेदी की पत्नी शैलजा (32) की शनिवार को आरपीएफ बराड़ स्क्वायर के पास अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी थी। की है। आरोपी शव को सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए थे। उन्होंने हत्या करने के बाद शव पर गाड़ी भी चढ़ाई थी। सूत्रों के मुताबिक आखिरी बार शैलज को मेजर हांडा के साथ देखा गया था। साथ ही, एक गाड़ी की भी जानकारी सामने आई है, जिसमें शैलजा एक व्यक्ति के साथ दिखी थी। मेजर अमित द्विवेदी शनिवार शाम को जब अपनी पत्नी के लापता होने की रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंचे उन्हें आरपीएफ बराड़ चौराहे पर मिली महिला की लाश दिखाई गई, उन्होंने उस शव की पहचान अपनी पत्नी शैलजा के रुप में की थी।
यह भी पढ़ें : मध्यप्रदेश की बेटी ने बढ़ाया मान, एयरफोर्स में हुआ चाय वाले की बेटी का चयन
पुलिस की मानें तो शैलजा ड्राइवर के साथ आरआर अस्पताल गई थीं। ड्राइवर ने उन्हें अस्पताल के सामने उतारा और चला गया। लेकिन शैलजा अस्पताल में दाखिल ही नहीं हुई, बल्कि वे एक अन्य कार में बैठकर किसी के साथ चली गई। अब पुलिस का मानना है ये कि उस कार में बैठे हुए शख्स ने ही यह हत्या की है। सीसीटीवी फुटेज में कार तो पहचान ली गई लेकिन शख्स की पहचान नहीं हो सकी।
पश्चिमी जिला के डिप्टी पुलिस कमिश्नर विजय कुमार ने बताया था कि मामले में न तो लूट की आशंका है और न ही महिला के साथ कोई जोर जबरदस्ती की गई है। पुलिस के अनुसार शैलजा को कार सवार तीन युवकों के साथ बराड़ चौराहे के समीप देखा गया था। पुलिस का कहना है कि शनिवार को सुबह दस बजे शैलजा घर से निकली और डेढ़ बजे पुलिस को वारदात की जानकारी मिली। पुलिस के सामने सवाल यह है कि शैलजा 3 घंटे आखिर कहां रही।
यह भी पढ़ें : साढ़े 4 करोड़ की कार खरीदने की खुशी पल भर में हो गई चकनाचूर, देखिए वीडियो
इधर पुलिस से पूछताछ में शैलजा के पति मेजर अमित द्विवेदी (शैलजा के पति) ने पत्नी का एक दूसरे मेजर से संबंध होने का शक जताया था। अमित के मुताबिक दिल्ली से पहले दीमापुर में पोस्टिंग के दौरान उनकी पत्नी की नजदीकियां एक दूसरे मेजर से बढ़ गई थीं। उस मेजर से दिल्ली आने के बाद भी उनकी पत्नी शैलजा से बातचीत होती थी। पुलिस अब आगे की जांच में जुटी है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


