एनएचआरसी ने 19 साल की युवती की खुदकुशी के मामले में झांसी के जिलाधिकारी, एसएसपी को नोटिस भेजे

एनएचआरसी ने 19 साल की युवती की खुदकुशी के मामले में झांसी के जिलाधिकारी, एसएसपी को नोटिस भेजे

एनएचआरसी ने 19 साल की युवती की खुदकुशी के मामले में झांसी के जिलाधिकारी, एसएसपी को नोटिस भेजे
Modified Date: September 26, 2026 / 12:38 am IST
Published Date: September 26, 2026 12:38 am IST

नयी दिल्ली, 25 सितंबर (भाषा) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने झांसी जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को इन खबरों पर नोटिस जारी किया कि 19 साल की एक युवती ने तीन नाबालिगों समेत छह लोगों द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने के बाद आत्महत्या कर ली।

आयोग ने अधिकारियों से दो सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है जिसमें जांच की स्थिति और लड़की के परिजन को किसी तरह का मुआवजा दिए जाने के बारे में भी जानकारी देने को कहा गया है।

एनएचआरसी ने एक बयान में कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी को नोटिस जारी किए गए हैं।

23 सितंबर की एक खबर के मुताबिक युवती ने कथित तौर पर आरोपियों की इस धमकी से तंग आकर जहर निगल लिया कि वे उससे दुष्कर्म का वीडियो प्रसारित कर देंगे।

भाषा वैभव खारी

खारी


लेखक के बारे में