जम्मू-कश्मीर : सेना प्रमुख ने एलओसी पर अभियान संबंधी तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की
जम्मू-कश्मीर : सेना प्रमुख ने एलओसी पर अभियान संबंधी तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की
श्रीनगर, 25 सितंबर (भाषा) सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने शुक्रवार को घाटी में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सेना की अभियान संबंधी तैयारियों की समीक्षा की।
सेना के एक प्रवक्ता ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि जनरल सेठ ने श्रीनगर स्थित सेना की चिनार कोर के अग्रिम इलाकों का दौरा किया और उन्हें मजबूत सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए जा रहे उपायों की जानकारी दी गई।
सेना प्रमुख ने अभियानगत क्षमताओं को मजबूत करने के लिए उठाए जा रहे कदमों की भी समीक्षा की।
पोस्ट में कहा गया, ‘‘सेना प्रमुख ने सभी रैंकों के जवानों की पेशेवर दक्षता, प्रतिबद्धता और निरंतर तत्परता की सराहना की।’’
भाषा खारी वैभव
वैभव

Facebook


