सोशल मीडिया में फेक वीडियो और फोटो डालने वालों के लिए सीआरपीएफ ने जारी की एडवाइजरी
सोशल मीडिया में फेक वीडियो और फोटो डालने वालों के लिए सीआरपीएफ ने जारी की एडवाइजरी
नई दिल्ली। पुलवामा हमले के बाद लगातरा सोशल मीडिया में पोस्ट डालना शुरू हो गया है। जिसमें ज्यादातर पोस्ट ऐसी है जिसे एडिट करके वायरल किया जा रहा है। कभी पकडे गए आतंकी की पिटाई या फिर शहीद हुए सैनिकों की वीभत्स तस्वीरें लगातार फॉरवर्ड हो रही है। जिसे देखने के बाद आज CRPF ने अपने ट्विटर अकाउंट से लोगों को सलाह दी है कि वे इस तरह की वायरल फोटो पर भरोसा न करें। अभी देश की स्थिति बहुत नाजुक है ऐसे में देश में नफरत फ़ैलाने के लिए इस तरह की वायरल फोटो को आगे न बढ़ाये।
CRPF Advisory: It has been noticed that on social media some miscreants are trying to circulate fake pictures of body parts of our martyrs to invoke hatred while we stand united. Please don’t circulate/share/like such photos or posts. Report such content at webpro@crpf.gov.in pic.twitter.com/icwxosQqLV
— ANI (@ANI) February 17, 2019
सीआरपीएफ ने यह भी कहा है कि सोशल मीडिया पर कुछ बदमाश हमारे शहीदों के शरीर के अंगों की नकली तस्वीरों को नफरत फैलाने के लिए प्रसारित करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि हम एकजुट हैं। कृपया ऐसी फ़ोटो या पोस्ट को प्रसारित / साझा / लाइक न करें। ऐसी सामग्री की रिपोर्ट webpro@crpf.gov.in पर जरूर करें। साथ ही यदि कोई कश्मीरी मुश्किल में हो तो हमें बताए। हम जरूर मदद करेंगे। उन्होंने अपना नंबर 7082814411 भी सार्वजानिक किया है। जिससे हर आदमी को मदद मिल सके।
#Kashmiri students and general public, presently out of #kashmir can contact @CRPFmadadgaar on 24×7 toll free number 14411 or SMS us at 7082814411 for speedy assistance in case they face any difficulties/harrasment. @crpfindia @HMOIndia @JKZONECRPF @jammusector @crpf_srinagar pic.twitter.com/L2Snvk6uC4
— CRPF Madadgaar (@CRPFmadadgaar) February 16, 2019

Facebook


