रांची में सीआरपीएफ जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की

Ads

रांची में सीआरपीएफ जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की

  •  
  • Publish Date - September 27, 2026 / 09:14 PM IST,
    Updated On - September 27, 2026 / 09:14 PM IST

रांची, 27 सितंबर (भाषा) रांची में रविवार को एक शिविर में ड्यूटी के दौरान कथित तौर पर अपनी सर्विस राइफल से गोली लगने से सीआरपीएफ के एक जवान की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना विधानसभा थाना क्षेत्र के तिरिल स्थित सीआरपीएफ शिविर में हुई।

मृतक की पहचान पलामू जिले के इमलिया टिकर गांव निवासी भुवनेश्वर पाल के रूप में हुई है।

विधानसभा थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर ने बताया कि गोली पाल के गले में लगी, जिससे काफी खून बह गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

ठाकुर ने कहा, ‘हम यह जांच कर रहे हैं कि यह आत्महत्या का मामला है या गलती से गोली चली।’

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा

शुभम दिलीप

दिलीप