श्रीनगर, 24 फरवरी (भाषा) जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से कथित रूप से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
मृतक की पहचान सीआरपीएफ की 96वीं बटालियन के सिपाही अजीत सिंह के रूप में हुई है। वह दक्षिण कश्मीर के बिजबेहड़ा स्थित औद्योगिक क्षेत्र में चालक के रूप में तैनात थे।
भाषा मनीषा वैभव
वैभव