सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए नफरत और दुश्मनी फैलाने के लिए सीटी रवि पर मुकदमा दर्ज: चुनाव आयोग

Ads

सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए नफरत और दुश्मनी फैलाने के लिए सीटी रवि पर मुकदमा दर्ज: चुनाव आयोग

  •  
  • Publish Date - April 26, 2024 / 08:16 PM IST,
    Updated On - April 26, 2024 / 08:16 PM IST

बेंगलुरु, 26 अप्रैल (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सी.टी. रवि पर अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से लोगों के बीच कथित तौर पर नफरत और दुश्मनी फैलाने के लिए शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया गया। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी।

आयोग ने बताया कि यह कार्रवाई चिक्कमगलुरु के चुनाव अधिकारियों ने की है।

कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ‘एक्स’ पर कहा कि चिक्कमगलुरु चुनाव अधिकारियों ने विभिन्न वर्गों के बीच कथित तौर पर नफरत और दुश्मनी फैलाने के लिए सीटी रवि के खिलाफ बसवनहल्ली थाने में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 505 (2) (वर्गों के बीच शत्रुता पैदा करने, नफरत फैलाने वाले बयान देना) के उल्लंघन के लिए प्राथमिकी दर्ज कराई है।

भाषा जितेंद्र माधव

माधव