CUET UG Exam Postponed 2026: 28 मई की CUET परीक्षा अचानक स्थगित! एनटीए ने रात को नोटिस जारी कर दी बड़ी वजह,किसी भी कन्फ्यूजन के लिए तुरंत मिलाएं यह नंबर

Ads

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 28 मई 2026 को होने वाली CUET UG परीक्षा को स्थगित कर दिया है। बकरीद की सरकारी छुट्टी की तारीख में बदलाव के चलते यह फैसला लिया गया है। अब प्रभावित छात्रों के लिए नई परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाएंगे।

  •  
  • Publish Date - May 25, 2026 / 08:02 AM IST,
    Updated On - May 25, 2026 / 08:25 AM IST

CUET UG Exam Postponed 2026 / Image Source : SCREENGRAB

नई दिल्ली :CUET UG Exam Postponed 2026 :  नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार 28 मई 2026 को होने वाली सीयूईटी यूजी (CUET UG) परीक्षा को स्थगित कर दिया है। इस संबंध में एनटीए ने रविवार की रात को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर आधिकारिक नोटिस जारी कर जानकारी दी है। इस फैसले के बाद 28 मई को दोनों पालियों (Shifts) में होने वाला एग्जाम अब तय तारीख पर नहीं होगा।

क्या है परीक्षा स्थगित करने का कारण ?

CUET 28 May Exam Cancelled परीक्षा स्थगित होने का मुख्य कारण बकरीद की छुट्टी में हुआ बदलाव है। नए नोटिस के अनुसार, अब बकरीद की सरकारी छुट्टी 28 मई 2026 को रहेगी, जिसके चलते एनटीए ने इस दिन होने वाले पेपर को टालने का फैसला किया है।

अब दुबारा कब होगी परीक्षा ?

एनटीए ने कहा है कि इस बदलाव से प्रभावित होने वाले स्टूडेंट्स के लिए जल्द ही परीक्षा की नई तारीख घोषित की जाएगी और उनके लिए नए एडमिट कार्ड भी जारी किए जाएंगे। उम्मीद है कि नई तारीखों की घोषणा 30 मई से पहले कर दी जाएगी।

परीक्षा टलने को लेकर कंफ्यूजन है तो क्या करे ?

यदि किसी छात्र या अभिभावक को परीक्षा टलने को लेकर कोई कंफ्यूजन है, तो वे एनटीए के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या ईमेल cuet-ug@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं। सीयूईटी परीक्षा की नई तारीख और एडमिट कार्ड से जुड़ा हर नया अपडेट आगे भी IBC24 पर लगातार मिलता रहेगा।

इन्हें भी पढ़ें :