Gang Rape In Pachmarhi: पचमढ़ी के जंगलों में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, तीन दोस्तों ने बारी-बारी से मिटाई हवस, और फिर…

Ads

  •  
  • Publish Date - August 24, 2026 / 12:19 PM IST,
    Updated On - August 24, 2026 / 12:22 PM IST

Gang Rape In Pachmarhi /image: Social Media

HIGHLIGHTS
  • पंचमढ़ी के जंगलों में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म।
  • तीन दोस्तों ने मिलकर दिया वारदात को अंजाम।
  • पुलिस ने FIR दर्ज कर शुरू की आरोपियों की तलाश।

Gang Rape In Pachmarhi: नर्मदापुरम: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। तीन युवकों ने नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया है। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं पुलिस की टीम सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश में जुट गई।

क्या है मामला?

Gang Rape In Pachmarhi:  मिली जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना बुधवार 19 अगस्त 2026 की है। यहां तीन युवकों ने पंचमढ़ी के जंगलों में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। तीनों आरोपी आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं। नाबालिग पीड़िता की शिकायत के आधार पर पंचमढ़ी पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। FIR दर्ज करने के बाद पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

इन्हें भी पढ़ें:-