BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

DA Hike Latest News: कर्मचारियों को एक और बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ते में 7% की बढ़ोतरी, इन सुविधाओं में भी सरकार ने किया इजाफा

कर्मचारियों को एक और बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ते में 7% की बढ़ोतरी, DA Hike Latest News. Government issued order to increase dearness allowance by 7 percent

DA HIke Latest News. Image Source- IBC24

DA HIke Latest News. Image Source- IBC24

Deepak Sahu
Published: 05 Jun 2025 | 9:49 amModified: 05 Jun 2025 | 9:49 am
HIGHLIGHTS
  1. MSRTC कर्मचारियों के DA में 7% की बढ़ोतरी, अब DA 46% से बढ़कर 53%।
  2. सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एक साल के लिए मुफ्त यात्रा पास की सुविधा।
  3. दुर्घटना बीमा कवर में 1 करोड़ रुपये तक का लाभ, SBI वेतन खाता धारकों के लिए।

मुंबईः DA Hike Latest News: केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में हाल में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। इस बढ़ोतरी के बाद अब उनका महंगाई भत्ता 55% हो गया है। इसके बाद कई अन्य राज्यों ने भी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की थी। कई राज्यों ने केंद्र के समान महंगाई भत्ता दिया था। इन सबके बीच अब महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) के कर्मचारियों को एक बड़ा तोहफा मिला है। राज्य सरकार ने उनके महंगाई भत्ते में एक साथ 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। सरकार के इस फैसले के बाद लगभग 87,000 कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 46% से बढ़कर 53% हो गया है। डीए में बढ़ोतरी होने से कर्मचारियों में खुशी की लहर है।

Read More: Aaj ka Mausam: प्रदेश के 27 जिलों में आज बारिश का अलर्ट... आने वाले 4 दिन तक जमकर बरसेंगे बदरा, जानें IMD का ताजा अपडेट 

DA Hike Latest News: दरअसल, बीतें दिनों उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में एसटी महामंडल के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इस बैठक में कई अहम मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। इसमें कर्मचारियों का महंगाई भत्ता भी शामिल था। चर्चा के उपरांत कर्मचारियों के मूल वेतन पर महंगाई भत्ते में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया है। निर्णय के अनुसार, एसटी कर्मचारियों को जून 2025 से 46 फीसदी के बजाय 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। साथ ही महामंडल के कर्मचारियों को महात्मा फुले जन आरोग्य योजना या धर्मवीर आनंद दिघे चिकित्सा प्रतिपूर्ति योजना में से किसी एक योजना को चुनने का विकल्प दिया गया है।

Read More : 5 Breakout Stocks To Buy: आज ही उठा लें फायदा! ये हैं चॉइस ब्रोकिंग के 5 दमदार ब्रेकआउट स्टॉक्स 

करीब 35 हजार सेवानिवृत्त कर्मचारियों को लाभ

मिली जानकारी के अनुसार जिन कर्मचारियों का वेतन खाता भारतीय स्टेट बैंक में है, उनके लिए ड्यूटी पर या ड्यूटी से बाहर होने पर दुर्घटना होने पर बीमा कवर लागू किया जा रहा है। इसमें व्यक्तिगत दुर्घटना के कारण मृत्यु होने पर 1 करोड़ रुपये, पूर्ण विकलांगता की स्थिति में 1 करोड़ रुपये और आंशिक विकलांगता की स्थिति में 80 लाख रुपये मिलेगा। ऐसा दावा उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बैठक के बाद किया। शिंदे ने कहा कि एसटी से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों और उनकी पत्नियों को एक साल के लिए मुफ्त यात्रा पास दिए जाएंगे। इस निर्णय से करीब 35 हजार सेवानिवृत्त कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: अब महंगाई भत्ता 46% से बढ़कर 53% हो गया है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: DA Hike Latest News. Government issued order to increase dearness allowance by 7 percent

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm