दाती महाराज से पांच घंटे पूछताछ, साक्ष्य के अभाव में नहीं हुई गिरफ्तारी
दाती महाराज से पांच घंटे पूछताछ, साक्ष्य के अभाव में नहीं हुई गिरफ्तारी
नई दिल्ली। शनिमंदिर के संस्थापक दाती महाराज से दिल्ली पुलिस ने करीब पांच घंटे पूछताछ की है। दाती महाराज पर उनकी पूर्व शिष्या ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिसिया पूछताछ में दाती महाराज उर्फ मदनलाल ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनके मुताबिक उनको फंसाने की साजिश की जा रही है। दाती महाराज से पुलिस शुक्रवार को भी पूछताछ करेगी।

ये भी पढ़ें- जोगी कांग्रेस में फेरबदल, बसंत आडिल एससी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष
आपको बतादें दाती महाराज को पुलिस ने सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन वे सोमवार को पूछताछ के लिए नहीं पहुंच पाए थे। जिसके बाद वे मंगलवार को पुलिस में अपनी बयान दर्ज कराने पहुंचे। दाती मराहाज के मुताबिक उनकी पूर्व शिष्या दबाव में आकर उनके खिलाफ बयान दी है। बहरहाल पुलिस पीड़ित और दाती महाराज के बयान के आधार पर अपनी तफ्तीश कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने दाती महाराज के दिल्ली और पाली स्थित आश्रमों में छापे भी मार चुकी है।

ये भी पढ़ें- अजगर के पेट में मिली 54 साल की लापता महिला
पुलिस करीब पांच घंटे चली पूछताछ के बाद सिवाय आरोप के अलावा दाती महाराज के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं जुटा पाई। जिसके चलते दाती महाराज की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


