Nagpur Crime News: मर गई मां की ममता! बेटी को दूसरे के साथ सेक्स करने के लिए किया मजबूर, बहन के साथ भी किया ऐसा काम

मर गई मां की ममता! बेटी को दूसरे के साथ सेक्स करने के लिए किया मजबूर, Daughter forced to have sex with another man

Nagpur Crime News: मर गई मां की ममता! बेटी को दूसरे के साथ सेक्स करने के लिए किया मजबूर, बहन के साथ भी किया ऐसा काम

Jabalpur Major Sex Racket Busted || Image- File Photo

Modified Date: August 23, 2026 / 09:36 pm IST
Published Date: August 23, 2026 9:36 pm IST

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर के कलमना इलाके में पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को कथित देह व्यापार में धकेले जाने का मामला पकड़ा है। पुलिस कार्रवाई में 16 वर्षीय लड़की को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, महिला अपनी बहन के साथ मिलकर यह गतिविधि चला रही थी।

मामले की शुरुआत पुलिस को मिली एक गुप्त सूचना से हुई। सूचना थी कि भगत नगर इलाके के एक किराए के मकान में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। इसके बाद क्राइम ब्रांच की सामाजिक सुरक्षा शाखा ने पूरे मामले की पुष्टि के लिए कार्रवाई की योजना बनाई। पुलिस टीम ने पहले एक कर्मचारी को ग्राहक बनाकर मकान में भेजा। बातचीत के दौरान कथित तौर पर 1500 रुपये में सौदा तय हुआ। इसके बाद जब नाबालिग लड़की को कमरे में भेजा गया, तो पुलिस कर्मचारी ने टीम को संकेत दे दिया। संकेत मिलते ही बाहर मौजूद टीम ने मकान पर छापा मार दिया।

नाबालिग को रेस्क्यू कर बाल कल्याण समिति के हवाले किया

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लड़की को तत्काल अपने संरक्षण में लिया और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद महिला को कलमना थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया। उसके खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, लड़की को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है। उसकी देखभाल और काउंसलिंग के लिए बाल कल्याण समिति के माध्यम से आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

नेटवर्क की भी हो रही जांच

पुलिस अब मामले के दूसरे पहलुओं की पड़ताल कर रही है। महिला की बहन की भूमिका और इस गतिविधि से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नाबालिग को इस धंधे में कब से और किस तरह शामिल किया गया था। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।