पॉक्सो मामले में गिरफ्तार दो विचाराधीन कैदी श्रीनगर केंद्रीय जेल से फरार : अधिकारी

पॉक्सो मामले में गिरफ्तार दो विचाराधीन कैदी श्रीनगर केंद्रीय जेल से फरार : अधिकारी

पॉक्सो मामले में गिरफ्तार दो विचाराधीन कैदी श्रीनगर केंद्रीय जेल से फरार : अधिकारी
Modified Date: August 23, 2026 / 08:51 pm IST
Published Date: August 23, 2026 8:51 pm IST

श्रीनगर, 23 अगस्त (भाषा) जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में केंद्रीय जेल से पॉक्सो अधिनियम के तहत दर्ज मामलों में गिरफ्तार दो विचाराधीन कैदी कथित तौर पर फरार हो गए हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, फरार कैदियों की पहचान राजस्थान निवासी फरमान खान और जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के रहने वाले मुख्तार अहमद गुज्जर के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि खान के खिलाफ जम्मू कश्मीर के गांदरबल जिले के लार पुलिस थाने में ‘यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण’ (पॉक्सो) अधिनियम की धारा तीन और चार के तहत मामला दर्ज था। वहीं, गुज्जर के खिलाफ श्रीनगर के सौरा थाने में इन्हीं आरोपों में मामला दर्ज था।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने दोनों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाश अभियान शुरू किया था। पुलिस ने कश्मीर के सभी निकास बिंदुओं पर ‘लुक-आउट नोटिस’ जारी किए हैं।

भाषा प्रचेता दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में