अमृतसर में हथियारों की तस्करी करने वाले नेटवर्क से जुड़े दो लोगों को पकड़ा गया, 10 पिस्तौल बरामद

अमृतसर में हथियारों की तस्करी करने वाले नेटवर्क से जुड़े दो लोगों को पकड़ा गया, 10 पिस्तौल बरामद

अमृतसर में हथियारों की तस्करी करने वाले नेटवर्क से जुड़े दो लोगों को पकड़ा गया, 10 पिस्तौल बरामद
Modified Date: August 23, 2026 / 09:07 pm IST
Published Date: August 23, 2026 9:07 pm IST

चंडीगढ़, 23 अगस्त (भाषा) पंजाब पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 10 अत्याधुनिक पिस्तौल, मैगजीन तथा 10 कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने रविवार को बताया कि ‘काउंटर इंटेलिजेंस’ (सीआई) अमृतसर ने अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तरनतारन के हवेलियां गांव निवासी इकबाल सिंह के बेटे गुरप्रीत सिंह और गुलजार सिंह के बेटे गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है।

बयान के अनुसार, बरामद हथियारों में 10 पिस्तौल शामिल है। पुलिस टीम ने हथियारों के अलावा खेप पहुंचाने के लिए इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

डीजीपी यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी कथित तौर पर विदेश में मौजूद एक आका के संपर्क में थे और पंजाब में आगे अन्य लोगों तक पहुंचाने के लिए सीमा पार से अवैध हथियारों की खेप प्राप्त कर रहे थे।

उन्होंने अभियान का ब्योरा साझा करते हुए कहा कि सीआई अमृतसर की पुलिस टीम को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि दोनों संदिग्धों ने विदेश स्थित आका के निर्देश पर भारत-पाकिस्तान सीमा पर लगी बाड़ के पास स्थित हवेलियां गांव के इलाके में ड्रोन के जरिए हथियारों की बड़ी खेप प्राप्त की है और वे हथियार एवं गोला-बारूद की खेप किसी अन्य व्यक्ति तक पहुंचाने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अमृतसर-अटारी जीटी रोड पर खासा गांव के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यादव ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 10 अत्याधुनिक पिस्तौल के साथ मैगजीन और कारतूस बरामद किये गए। डीजीपी ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

उन्होंने बताया कि राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ अमृतसर थाने में शस्त्र अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा

राखी दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में