Dausa Massive Road Accident: भीषण सड़क हादसा, पल भर में थम गई 6 लोगों की सांसें, नहीं मिला चीखने-चिल्लाने का मौका
Dausa Massive Road Accident: भीषण सड़क हादसा, पल भर में थम गई 6 लोगों की सांसें, नहीं मिला चीखने-चिल्लाने का मौका
Dausa Massive Road Accident | Photo Credit: IBC24
- राजस्थान के दौसा जिले में एनएच-21 पर देर रात बड़ा हादसा हुआ
- कार और ट्रेलर की भिड़ंत में 6 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई
- शुरुआती जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन का अनियंत्रित होना माना जा रहा है
दौसा: Dausa Massive Road Accident राजस्थान के दौसा जिले में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई और कार के परखच्चे भी उड़ गए। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया।
Dausa road crash मिली जानकारी के अनुसार, घटना बीती रात करीब 11 बजे सिकंदरा थाना क्षेत्र के कैलाई गांव के पास का है। बताया जा रहा है कि कालाखों गांव के निवासी 6 युवक एक कार में सवार होकर यात्रा कर रहे थे। इसी बीच कार नेशनल हाईवे एनएच-21 पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन पर चली गई। इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रेलर से कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिससे मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की भारी मशक्कत के बाद कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला, तब तक 5 युवकों की मौत हो चुकी थी। जबकि एक को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने 6 युवकों के शव को पीएम के लिए भेज दिया और मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है।
इन्हें भी पढ़े:-
- Aaj Ka Rashifal 11 February 2026: आज इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, पैसा और प्यार… खुलेंगे नए अवसर के द्वार, पढ़ें बुधवार का राशिफल
- Mathura Family Suicide: ‘हम सुसाइड कर रहे हैं…’, पत्नी और बच्चों की हत्या के बाद की खुदकुशी, मौत से पहले बनाया वीडियो और सुसाइड नोट में कह दी ये बड़ी बात
- MP Bjp Executive Committee: विवादों में घिरी भोपाल भाजपा की नई कार्यकारिणी, घोषणा के कुछ ही देर बाद होल्ड हुई नियुक्ति, जानें क्या है पूरा मामला?

Facebook


