राजस्थान में दिन का तापमान बढ़ने लगा, बाड़मेर में पारा 36.3 डिग्री पर

राजस्थान में दिन का तापमान बढ़ने लगा, बाड़मेर में पारा 36.3 डिग्री पर

राजस्थान में दिन का तापमान बढ़ने लगा, बाड़मेर में पारा 36.3 डिग्री पर
Modified Date: February 25, 2026 / 11:00 am IST
Published Date: February 25, 2026 11:00 am IST

जयपुर, 25 फरवरी (भाषा) राजस्थान में मौसम में बदलाव के साथ दिन का तापमान बढ़ने लगा है और बाड़मेर में अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य में आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहेगा।

इसके अनुसार, बुधवार सुबह तक बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान बाड़मेर में 36.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान लूणकरनसर में 10.5 डिग्री दर्ज किया गया।

राज्य के कई शहरों में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है जिनमें अजमेर, अलवर, जयपुर, पिलानी, जोधपुर, फलोदी, बीकानेर व चुरू शामिल है।

भाषा पृथ्वी

मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में