संदिग्ध स्थिति में मिले एक ही परिवार के 4 सदस्यों के शव, छानबीन में जुटी पुलिस…

संदिग्ध स्थिति में मिले एक ही परिवार के 4 सदस्यों के शव, छानबीन में जुटी पुलिस : Dead bodies of 4 members of the same family found in suspicious condition, police engaged in investigation

संदिग्ध स्थिति में मिले एक ही परिवार के 4 सदस्यों के शव, छानबीन में जुटी पुलिस…

Warrant issued against 6 people including BJP MLA

Modified Date: March 12, 2023 / 06:28 pm IST
Published Date: March 12, 2023 5:43 pm IST

नवसारी । गुजरात में नवसारी जिले के रावनिया गांव में रविवार को एक घर में चार महीने की बच्ची और उसकी सात साल की बहन समेत एक परिवार के चार सदस्यों के शव पाये गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया बच्चों के माता-पिता ने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या करने से पहले बच्चों की हत्या कर दी। वंसदा पुलिस निरीक्षक बीएम चौधरी ने कहा, “दो बच्चों के शव जमीन पर पड़े मिले।

यह भी पढ़े :  हार्ट अटैक से ACP की मौत, खाना खाकर सोये फिर नहीं जागे, बाहर से दरवाजा खटखटाते रहे लोग

जाहिर तौर पर उनके माता-पिता ने गला दबाकर उनकी हत्या की।” उन्होंने बताया कि परिवार का मुखिया चुन्नीलाल गावित (39) दमन में एक आयुर्वेदिक कंपनी में काम करता था।चौधरी ने बताया, “हत्या, आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है।”

यह भी पढ़े :  Balrampur news: मधुमक्खियों के झुंड ने ग्रामीणों पर किया हमला, 10 से ज्यादा लोग घायल 


लेखक के बारे में