एमसीडी ने 40 इमारत ढहाईं, आठ को सील किया

एमसीडी ने 40 इमारत ढहाईं, आठ को सील किया

एमसीडी ने 40 इमारत ढहाईं, आठ को सील किया
Modified Date: September 15, 2026 / 12:37 am IST
Published Date: September 15, 2026 12:37 am IST

नयी दिल्ली, 14 सितंबर (भाषा) दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने पेइंग गेस्ट (पीजी) आवासों के सर्वेक्षण के दौरान “स्पष्ट रूप से खतरनाक” स्थिति में पाई जाने वाली इमारतों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की योजना बनाई है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि नगर निकाय ने सोमवार को 40 इमारतों को ढहा दिया और आठ अन्य संपत्तियों को सील किया।

यह कार्रवाई दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पिछले सप्ताह पांच मंजिला इमारत के ढहने के बाद की गई है। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे। इस इमारत में छात्र रह रहे थे।

नगर निकाय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘मालिकों को पहले स्वेच्छा से ऐसी संरचनाओं को ध्वस्त करने का अवसर दिया जाएगा, ऐसा न करने पर एमसीडी उनके खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगी।’

एमसीडी की एक रिपोर्ट के अनुसार, सर्वेक्षण के दौरान अब तक लगभग 2,453 ऐसी इमारतों की पहचान की गई है, जो पीजी आवास के रूप में संचालित हो रही हैं और इनमें से चार इमारतें ‘स्पष्ट रूप से खतरनाक’ पाई गई हैं।

भाषा

प्रचेता पारुल

पारुल


लेखक के बारे में