पंजाब में नशा विरोधी अभियान के तहत 79,000 से अधिक तस्कर गिरफ्तार: डीजीपी
पंजाब में नशा विरोधी अभियान के तहत 79,000 से अधिक तस्कर गिरफ्तार: डीजीपी
चंडीगढ़, 14 सितंबर (भाषा) पंजाब पुलिस ने नशा विरोधी अभियान ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ की शुरुआत के बाद से 79,000 से अधिक मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है और 3,800 किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस महानिदेशक डीजीपी गौरव यादव ने यहां संवाददाताओं को बताया कि पिछले साल एक मार्च को ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ अभियान शुरू होने के बाद से पुलिस ने 60,582 प्राथमिकी दर्ज की है और 79,784 मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 708 बड़े तस्कर शामिल हैं, जो 354 ऐसे मामलों में संलिप्त थे, जिनमें प्रत्येक मामले में दो किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद हुई थी।
उन्होंने विवरण साझा करते हुए कहा कि 10 सितंबर 2026 तक पुलिस ने रिकॉर्ड 3,803 किलोग्राम हेरोइन, 976 किलोग्राम अफीम, 1,325 किलोग्राम गांजा और अन्य मादक पदार्थ जब्त किए हैं।
भाषा प्रचेता पारुल
पारुल

Facebook


