नेपाल में विमान दुर्घटना में लोगों की मौत अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण : सिंधिया

नेपाल में विमान दुर्घटना में लोगों की मौत अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण : सिंधिया

नेपाल में विमान दुर्घटना में लोगों की मौत अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण : सिंधिया
Modified Date: January 15, 2023 / 05:08 pm IST
Published Date: January 15, 2023 5:08 pm IST

नयी दिल्ली, 15 जनवरी (भाषा) नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को नेपाल में विमान दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया।

पांच भारतीयों समेत 72 लोगों को लेकर जा रहा एक नेपाली यात्री विमान रविवार को पोखरा हवाई अड्डे पर उतरते समय नदी घाटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई। सिंधिया ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘नेपाल में दुखद विमान दुर्घटना में लोगों की मौत बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरे विचार और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। ओम शांति।’’

नेपाल के नागर विमानन प्राधिकरण (सीएएएन) के अनुसार, यति एयरलाइंस के 9एन-एएनसी एटीआर-72 विमान ने काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पूर्वाह्न 10:33 बजे उड़ान भरी। पोखरा नेपाल का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है।

पूर्वाह्न करीब 11 बजे पोखरा हवाई अड्डे पर उतरते वक्त विमान पुराने हवाई अड्डे और नए हवाई अड्डे के बीच सेती नदी के तट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में कुल 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य थे।

भाषा आशीष दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में