केरल में बारिश से मरने वालों की संख्या बढ़कर 26 हुई, सरकार ने राहत पैकेज की घोषणा की

Ads

केरल में बारिश से मरने वालों की संख्या बढ़कर 26 हुई, सरकार ने राहत पैकेज की घोषणा की

  •  
  • Publish Date - August 5, 2026 / 12:03 PM IST,
    Updated On - August 5, 2026 / 12:03 PM IST

तिरुवनंतपुरम, पांच अगस्त (भाषा) केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन ने मानसून से प्रभावित परिवारों के लिए बुधवार को कई राहत उपायों की घोषणा की। इनमें वर्षा से जुड़ी घटनाओं में जान गंवाने वालों के परिजनों, घर और संपत्ति खोने वाले लोगों के लिए बढ़ा हुआ मुआवजा भी शामिल है।

मुख्यमंत्री सतीशन ने बताया कि अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है, 11 लोग घायल हुए हैं और चार लोग अब भी लापता हैं।

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य भर में वर्तमान में 462 राहत शिविर संचालित हो रहे हैं जिनमें भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से विस्थापित हुए 27,048 लोगों को आश्रय दिया जा गया है।

सबसे अधिक राहत शिविर पत्तनमथिट्टा (157), कोट्टायम (154) और अलप्पुझा (81) में हैं जबकि शेष जिलों में हर जगह 10 से कम शिविर हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि 1,882 हेक्टेयर कृषि भूमि पर फसल को नुकसान पहुंचा है जिससे 23,537 किसान प्रभावित हुए हैं। खेती के नुकसान का शुरुआती अनुमान 67.44 करोड़ रुपये है और अंतिम आकलन के बाद इस आंकड़े के बढ़ने की उम्मीद है।

सतीशन ने कहा, ‘‘मंत्रिमंडल ने आपदा में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए आठ-आठ लाख रुपये के मुआवजा पैकेज को मंजूरी दी है। इस राशि में राज्य आपदा मोचन कोष (एसडीआरएफ) से चार लाख रुपये, मुख्यमंत्री राहत कोष (सीमएडीआरएफ) से दो लाख रुपये एवं प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो लाख रुपये शामिल हैं।’’

भाषा सुरभि शोभना

शोभना