झारखंड में संक्रमण से छह और लोगों की मौत के साथ मृतक संख्या 872 पहुंची
झारखंड में संक्रमण से छह और लोगों की मौत के साथ मृतक संख्या 872 पहुंची
रांची, 26 अक्तूबर (भाषा) झारखंड में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से छह और लोगों की मौत हो गयी जिससे राज्य में इस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 872 तक पहुंच गयी है जबकि सोमवार को संक्रमण के 220 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 99,906 हो गयी।
स्वास्थ्य विभाग की सोमवार रात जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 93,368 संक्रमित अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इनके अलावा 5,666 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न
अस्पतालों में जारी है।
झारखंड में सोमवार को कोविड-19 का पता लगाने के लिए कुल 12,037 नमूनों की जांच की गयी।
भाषा इन्दु वैभव
वैभव

Facebook


