तमिलनाडु सरकार में शामिल होने का फैसला चर्चा के बाद लिया जाएगा: वीसीके प्रमुख

Ads

तमिलनाडु सरकार में शामिल होने का फैसला चर्चा के बाद लिया जाएगा: वीसीके प्रमुख

  •  
  • Publish Date - May 20, 2026 / 04:08 PM IST,
    Updated On - May 20, 2026 / 04:08 PM IST

चेन्नई, 20 मई (भाषा) वीसीके प्रमुख थोल थिरुमावलवन ने बुधवार को कहा कि नवगठित राज्य मंत्रिपरिषद में शामिल होने के लिए टीवीके नीत सरकार द्वारा दिए गए निमंत्रण पर अंतिम निर्णय लेने से पहले उनकी पार्टी आंतरिक चर्चा करेगी।

उन्होंने कहा कि टीवीके संस्थापक एवं मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने सबसे पहले यह विचार प्रस्तावित किया था, और उनके मंत्रिमंडल सहयोगी आधव अर्जुन ने इसका समर्थन किया था।

दिवंगत द्रविड़ नेता पंडितार अयोथीदास को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद थिरुमावलवन ने पत्रकारों से कहा, ‘‘टीवीके नेतृत्व ने अब खुले तौर पर वीसीके और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) दोनों को मंत्रिपरिषद में शामिल करने की इच्छा व्यक्त की है। हम इस निमंत्रण का सम्मान करते हैं और इसके लिए उन्हें धन्यवाद देते हैं। हालांकि, मंत्रिपरिषद में शामिल करने का निर्णय दोनों महासचिवों और प्रधान सचिव सहित हमारे प्रमुख नेताओं से परामर्श के बाद ही लिया जाएगा।’’

भाषा

नेत्रपाल नरेश

नरेश

शीर्ष 5 समाचार