सतलोक आश्रम मामले में संचालक रामपाल पर फैसला आज
सतलोक आश्रम मामले में संचालक रामपाल पर फैसला आज
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर लगे साध्वियों के यौन शोषण के मामले में सोमवार को सज़ा होने के बाद आज हिसार में बरवाला के सतलोक आश्रम प्रकरण में फैसला आ सकता है। बरवाला थाने में दर्ज हुए 2 केसों में आश्रम संचालक रामपाल सहित अन्य आरोपी शामिल हैं। जिन धाराओं के तहत केस दर्ज हैं, उनमें 3 साल तक की सज़ा का प्रावधान है। नवंबर 2014 से रामपाल और अन्य अभियुक्त जेल में बंद हैं। इस मामले में बहस पूरी होने के बाद 24 अगस्त को फैसला सुनाया जाना था, लेकिन आजतक के लिए फैसला टाल दिया गया था। बरवाला में हिसार-चंडीगढ़ रोड स्थित सतलोक आश्रम में नवंबर 2014 में सरकार के आदेश के बाद पुलिस ने आश्रम संचालक रामपाल के खिलाफ कार्रवाई की थी। रामपाल को 20 नवंबर 2014 को

Facebook


