schools-colleges closed: भारी बारिश का कहर जारी, सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश की घोषणा, प्रशासन ने जारी किया आदेश…

All schools-colleges closed: स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने कई जिलों के स्कूल कॉलेज दफ्तर आदि को बंद करने का आदेश दिया है।

schools-colleges closed: भारी बारिश का कहर जारी, सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश की घोषणा, प्रशासन ने जारी किया आदेश…

All schools-colleges closed

Modified Date: December 18, 2023 / 11:19 am IST
Published Date: December 18, 2023 11:19 am IST

All schools-colleges closed: तमिलनाडु। देशभर में कड़कड़ाती ठंड का दौर शुरू हो गया है। इसी बीच भारी बारिश ने लोगों के जीवन को अस्त व्यस्त कर रखा है। खासकर देश के दक्षिण राज्य में स्थिति बीते कई दिनों से बदतर हो गई है। चारों ओर पानी का ही सैलाब नजर आता है। हर तरह जलभराव होने के कारण लोगों और गाड़ियों का आना-जाना मुहाल हो गया है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने कई जिलों के स्कूल कॉलेज दफ्तर आदि को बंद करने का आदेश दिया है।

Read more: CM Vishnu Deo Sai on paddy purchase: दिल्ली से लौटे सीएम विष्णु देव साय, धान खरीद को लेकर दिया बड़ा बयान… 

इस बारिश का सबसे ज्यादा असर तमिलनाडु के इन जिलों में पड़ा। तिरुनेलवेली, तूतीकोरिन, तेनकासी और कन्याकुमारी में देखने को मिल रहा है। इतना ही नहीं यहां तो बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इसके साथ ही थूथुकुडी में बारिश की वजह से कट्टाबोम्मन नगर में बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया है। थूथुकुडी में भारी बारिश के कारण एट्टायपुरम क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। हर तरफ सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है। इस जलभराव के कारण सामान्य जन-जीवन प्रभावित है।

Read more: New Cabinet of Chhattisgarh: हाई कमान से हरी झंडी लेकर लौटे सीएम साय, जल्द करेंगे मंत्रिमंडल की घोषणा… 

All schools-colleges closed: मूसलाधार बारिश के बाद प्रदेश की कई नदियां उफान पर हैं। सड़कों पर लोगों के कमर के ऊपर तक पानी भरा हुआ है। दरअसल, मिचौंग तूफान के बाद से प्रदेश के हालात बिगड़े हुए हैं। मौसम विभाग ने आज भी भारी से अत्याधिक बारिश की चेतावनी दी है। वहीं बारिश के हालात देखते हुए प्रशासन ने आज 18 दिसंबर को कई जिलों में सार्वजनिक अवकाश का ऐलान कर दिया गया है। इस दौरान सभी स्कूल, कॉलेज, दफ्तर और पब्लिक सेक्टर बंद कर दिए गए हैं।

 

 

 

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में