पश्चिमी दिल्ली में खाली पड़ी इमारत में मिला क्षत-विक्षत शव
पश्चिमी दिल्ली में खाली पड़ी इमारत में मिला क्षत-विक्षत शव
नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर (भाषा) पश्चिमी दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके में खाली पड़ी एक इमारत में क्षत-विक्षत शव मिला है। पुलिस ने रविवार को यह सूचना दी।
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, मृतक की पहचान चंदन(23) नाम के युवक के रूप में हुई है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ”हमें शनिवार को एक पीसीआर कॉल में यह सूचना मिली कि खाली पड़ी एक इमारत में से बदबू आ रही है। पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा और वहां मलबे के नीचे एक शव पाया।”
अधिकारी ने कहा,”प्रारंभिक जांच में ऐसा लग रहा है कि युवक खाली पड़ी इमारत के भीतर मौजूद रहा होगा और इस दौरान इसका एक हिस्सा उसके ऊपर गिर गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई होगी।’’
भाषा अभिषेक सुभाष
सुभाष

Facebook


