दीपके ने मोदी से स्वतंत्रता दिवस के भाषण में शिक्षा और नौकरियों के मुद्दे पर संबोधित करने का आग्रह किया
दीपके ने मोदी से स्वतंत्रता दिवस के भाषण में शिक्षा और नौकरियों के मुद्दे पर संबोधित करने का आग्रह किया
नयी दिल्ली, सात अगस्त (भाषा) कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शुक्रवार को एक ऑनलाइन याचिका शुरू की, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अपील की गई है कि वह स्वतंत्रता दिवस पर अपने भाषण में भारत के युवाओं को शिक्षा, बेरोजगारी और बढ़ती महंगाई जैसे मुद्दों पर संबोधित करें।
दीपके ने ‘एक्स’ पर याचिका साझा करते हुए कहा, ‘‘इस स्वतंत्रता दिवस पर हम चाहते हैं कि प्रधानमंत्री भारत के युवाओं को संबोधित करें।’’
उन्होंने लोगों से याचिका पर हस्ताक्षर करने की अपील करते हुए कहा, ‘‘हम प्रधानमंत्री से अनुरोध करते हैं कि वह बताएं कि सरकार शिक्षा, बेरोजगारी और महंगाई के मामले में युवाओं के लिए क्या कर रही है।’’
कॉजपा ने नीट परीक्षा में गड़बड़ियों और शिक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक चिंताओं के कारण दिल्ली में हाल ही में हुए 36 दिन के आंदोलन का नेतृत्व किया।
जंतर-मंतर से शुरू हुए इस आंदोलन में देश भर से छात्र और समर्थक शामिल हुए और इसका समापन 25 जुलाई को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के साथ हुआ।
भाषा शफीक नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


