रक्षा मंत्री ने जम्मू कश्मीर, लद्दाख में दो अवसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन किया

रक्षा मंत्री ने जम्मू कश्मीर, लद्दाख में दो अवसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन किया

रक्षा मंत्री ने जम्मू कश्मीर, लद्दाख में दो अवसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन किया
Modified Date: January 3, 2023 / 10:00 pm IST
Published Date: January 3, 2023 10:00 pm IST

श्रीनगर, तीन जनवरी (भाषा) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को जम्मू कश्मीर और लद्दाख केंद्रशासित प्रदेशों में सड़क संपर्क में सुधार की दो अवसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि सिंह ने रामबन जिले में मैत्रा सेतु और श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमरी के दो लेन वाले मार्ग जनता को समर्पित किए। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश की एक यात्रा के दौरान देश में विभिन्न जगहों पर सीमा सड़क संगठन की 28 परियोजनाओं का डिजिटल तरीके से उद्घाटन किया।

एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि रामबन में मैत्रा सेतु (झूला पुल) को परियोजना पर काम शुरू होने के केवल 31 दिन बाद वाहनों के लिए खोल दिया गया।

उन्होंने कहा कि यह पुल रामबन जिले के प्रशासनिक परिसर को गूल उप-संभाग से जोड़ता है।

प्रवक्ता के अनुसार श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमरी डबल-लेन मार्ग श्रीनगर को करगिल तथा लेह से जोड़ता है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह मार्ग कश्मीर के शहर को मनिगाम, कंगन हरि गनिवान, गुंड, गगनगीर, सोनमर्ग, जोजिला से होते हुए लद्दाख तक जाता है। सड़क की कुल लंबाई 84.320 किलोमीटर है।’’

भाषा वैभव अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में