रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इजराइली समकक्ष से बात की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इजराइली समकक्ष से बात की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इजराइली समकक्ष से बात की
Modified Date: March 3, 2023 / 04:29 pm IST
Published Date: March 3, 2023 4:29 pm IST

(फाइल फोटो के साथ)

नयी दिल्ली, तीन मार्च (भाषा) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को अपने इजराइली समकक्ष मेजर जनरल योआव गैलेंट से बात की। माना जा रहा है कि उन्होंने सैन्य उपकरणों के सह-निर्माण से संबंधित प्रमुख परियोजनाओं पर चर्चा की।

सिंह ने एक ट्वीट किया कि भारत इजराइल के साथ अपने संबंधों को अत्यधिक महत्व देता है।

सिंह ने कहा, “इजराइल के रक्षा मंत्री, मेजर जनरल योआव गैलेंट के साथ बात करके खुशी हुई। भारत इजराइल के साथ अपने संबंधों को अत्यधिक महत्व देता है।” उन्होंने कहा, “दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग मजबूत करने की दिशा में उनके साथ मिलकर काम करने की उम्मीद है।”

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में