दिल्ली: एक व्यक्ति ने अपनी मां के कथित संबंध के कारण युवक की चाकू मारकर हत्या की

Ads

दिल्ली: एक व्यक्ति ने अपनी मां के कथित संबंध के कारण युवक की चाकू मारकर हत्या की

  •  
  • Publish Date - March 28, 2026 / 08:41 PM IST,
    Updated On - March 28, 2026 / 08:41 PM IST

नयी दिल्ली, 28 मार्च (भाषा) बाहरी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में शनिवार को 22 वर्षीय एक युवक की एक किशोर ने कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी और पुलिस को संदेह है कि आरोपी ने अपनी मां से उस व्यक्ति के संबंध होने का विरोध करते हुए यह अपराध किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इस घटना के संबंध में अपराह्न दो बजकर 27 मिनट पर मृतक के भाई सुमित ने पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) पर सूचना दी।

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला है कि मदनगीर निवासी अमन यहां पश्चिम विहार से निहाल विहार की ओर एक महिला के साथ जा रहा था और इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार आरोपी रोहित (18) ने उन्हें रोका तथा अमन पर कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया।

अमन के साथ जा रही महिला रोहित की मां थी।

अधिकारियों ने बताया कि हमले में अमन गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तुरंत चिकित्सा सहायता के लिए ले जाया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि निहाल विहार निवासी रोहित को गिरफ्तार कर लिया गया है और अपराध में इस्तेमाल किए गए हथियार को बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान यह सामने आया कि अमन और आरोपी की मां के बीच संदिग्ध संबंध के कारण ही यह अपराध हुआ ।

पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

भाषा यासिर नरेश

नरेश