दिल्ली : दस साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली : दस साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
नयी दिल्ली, दो नवंबर (भाषा) दिल्ली पुलिस ने करीब 10 साल पहले हुई दुर्घटना के एक मामले में वांछित एवं अदालत द्वारा फरार घोषित 29 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान विकास के रूप में हुई है और वह सफाई कर्मी के तौर पर काम करता था। उसने बताया कि विकास 2015 में दर्ज एक मामले में वांछित था। पुलिस ने कहा कि वह कई वर्षों से गिरफ्तारी से बच रहा था।
पुलिस के मुताबिक एक गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाया गया और शनिवार को हस्तसाल विहार से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
उसने बताया कि जांच के दौरान खुलासा हुआ कि उसके खिलाफ 13 आपराधिक मामले दर्ज है।
भाषा तान्या धीरज
धीरज

Facebook


