इस राज्य में अगले आदेश तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, बाहर से आने वाले वाहनों के शहर में प्रवेश पर रहेगा बैन

दिल्ली वायु प्रदूषण: अगले आदेश तक बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज

इस राज्य में अगले आदेश तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, बाहर से आने वाले वाहनों के शहर में प्रवेश पर रहेगा बैन
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: November 17, 2021 2:34 pm IST

नयी दिल्ली, 17 नवंबर । दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को कहा कि शहर में बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर उनकी सरकार ने अगले आदेश तक स्कूल तथा अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रखने और आवश्यक सेवाओं के अलावा, बाहर से आने वाले वाहनों के शहर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के कर्मचारियों के लिए ‘वर्क फ्रॉम होम’ की व्यवस्था रविवार तक जारी रहेगी।

read more: इस राज्य में कांग्रेस को बड़ा झटका! पूर्व मंत्रियों-विधायकों ने सोनिया गांधी को भेजा सामूहिक इस्तीफा

राय ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक के बाद राय ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को मजबूत करने के लिए 1,000 निजी सीएनजी बसों को तैनात किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू की जाएगी।’’

read more: बीएफआई ने अदालत से कहा, विश्व चैंपियनशिप के लिये चयनित खिलाड़ियों की हो सकती है समीक्षा

वायु प्रदूषण पर उच्चतम न्यायालय में सुनवाई से पहले, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने मंगलवार देर रात निर्देश दिया था कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान अगले आदेश तक बंद रहेंगे और केवल ऑनलाइन शिक्षा की अनुमति होगी। आयोग ने निर्देश दिया कि दिल्ली के 300 किलोमीटर के दायरे में स्थित 11 ताप विद्युत संयंत्रों में से केवल पांच संयंत्र ही 30 नवंबर तक चालू रहेंगे।

बैंकों की छुट्टी.. आज से 13 दिन यहां बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की लिस्ट

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com