Delhi Assembly Security Lapse: गेट तोड़कर कार से विधानसभा में अचानक हुए दाखिल, इतने आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, जानिए क्या था उनका मकसद
विधानसभा की सुरक्षा में चूक, गेट तोड़कर अंदर घुसी अज्ञात कार, स्पीकर की गाड़ी के सामने रखा ये सामान, Delhi Assembly Security Lapse
नई दिल्लीः Delhi Assembly Security Lapse: वैसे तो संसद और विधानसभा भवनों को सुरक्षा के लिहाज से अभेद माना जाता है। यहां जवानों की अनुशंसा के बिना परिंदा भी पर नहीं मार सकता है, लेकिन देश की राजधानी दिल्ली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सोमवार को यहां के विधानसभा भवन में एक अनजान कार मेन गेट से टकराकर कॉम्प्लेक्स में घुस गई, जिससे स्टाफ और सिक्योरिटी वालों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि विधानसभा का मुख्य दरवाजा तोड़कर एक अज्ञात गाड़ी परिसर में दाखिल हुई और स्पीकर विजेंद्र गुप्ता की गाड़ी में कुछ संदिग्ध सामान रख दिया। घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। कार कैसे अंदर पहुंची, इसकी जांच शुरू की गई और पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान करने की कोशिश की।
Update –
यही वो गुलदस्ता है, जिसे अज्ञात कार सवार व्यक्ति दिल्ली विधानसभा में स्पीकर पोर्च के पास रखकर भाग निकला। कार सफेद रंग की UP नंबर की सिएरा बताई गई है, तलाश जारी है। https://t.co/YAtPT95kZo pic.twitter.com/39nsWarDY7— Sachin Gupta (@Sachingupta) April 6, 2026
दिल्ली पुलिस के मुताबिक विधानसभा में घुसने वाली कार क उत्तर प्रदेश का रजिस्ट्रेशन है, जोकि गेट नंबर 2 से जबरदस्ती अंदर घुसी और इस प्रक्रिया में लोहे के गेट को तोड़ दिया। ड्राइवर दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय की ओर बढ़ा और बरामदे के पास फूलों का एक गुलदस्ता रख दिया। दिल्ली सेक्रेटेरिएट के एक अधिकारी ने कहा, “ड्राइवर असेंबली स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के ऑफिस की ओर बढ़ा और पीछे हटने से पहले पोर्च के पास फूलों का गुलदस्ता रखा।” बुके में कोई संदिग्ध चीज नही मिली है। VIP गेट पर CRPF सुरक्षा में तैनात थी।उसके बाद ड्राइवर फरार हो गया है। गाड़ी का नंबर UP-26 AZ 8090 है।
#WATCH | Delhi: Visuals from Delhi Assembly, where a Tata Sierra car with UP registration number broke through Gate No. 2 of the Assembly. A man from the car got out, placed a bouquet, and drove away. The CRPF was deployed for security at the VIP gate. No bomb-like object was… pic.twitter.com/AXHy2PDhty
— ANI (@ANI) April 6, 2026
तीन आरोपी गिरफ्तार
Delhi Assembly Security Lapse: दिल्ली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को कार समेत दिल्ली के रूप नगर इलाके से पकड़ा है. कार चला रहे आरोपी की पहचान सरबजीत के रूप में हुई है। बरामद कार सरबजीत के नाम पर ही रजिस्टर्ड है। दिल्ली पुलिस लोकल यूनिट, स्पेशल सेल के अलावा अन्य सेंट्रल एजेंसी भी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
#WATCH | Delhi: Delhi Commissioner of Police, Satish Golcha, leaves from the Delhi Assembly. A Tata Sierra car with UP registration number broke through Gate No. 2 of the Assembly.
Delhi Police arrested the accused and recovered the car. pic.twitter.com/bGXcEhE5Ol
— ANI (@ANI) April 6, 2026
यह भी पढ़ेंः-
- Vishwas Sarang ke Bangle me Chori: सहकारिता मंत्री के सरकारी बंगले में चोरों ने लगाई सेंध, ताला तोड़कर ये सामान पार कर फरार हो गए चोर, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
- Uttarakhand KV Approvel News: राज्य को मिली केंद्रीय विद्यालय की मंजूरी.. CM पुष्कर सिंह धामी ने जताया केंद्र सरकार का आभार, जानें किस जिले में होगा स्थापित
- Bhoot Bangla Trailer Out: रिलीज हुआ ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर, एक बार फिर हंसी का तड़का लगाने आई अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी
- Jio Recharge Plan: रिचार्ज का खर्च होगा आधा? सबसे सस्ता प्लान लॉन्च, पूरे महीने की वैलिडिटी, कीमत इतनी कम कि यकीन करना मुश्किल!
- Rahul Gandhi Puducherry Rally: राहुल गांधी का बड़ा ऐलान.. हर बेरोजगार को मिलेंगे 2000-2000 रुपये, इस राज्य को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का भी किया वादा
- Priyanka Gandhi in Kerala: केरल पहुंची सांसद प्रियंका गांधी.. जोरशोर से उठाया शिक्षित बेरोजगारों का मुद्दा, कहा, ‘हम समझौतावादी और कायर नेताओं के हाथों में हैं’
- DMart Share Price: Q4 में Dmart के शेयर ने लगाई 3% की छलांग, ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट प्राइस, मुनाफा कमाने का बताया ये तरीका!
- Pakistani Cricketers in IPL: ये पाकिस्तानी खिलाड़ी भी खेल चुके है IPL.. जानें किन टीमों ने लगाई थी बोली और क्या थी कीमत..

Facebook


