दिल्ली : रामजस व मिरांडा हाउस कॉलेज को बम धमकी, एजेंसियों का तलाश अभियान

Ads

दिल्ली : रामजस व मिरांडा हाउस कॉलेज को बम धमकी, एजेंसियों का तलाश अभियान

  •  
  • Publish Date - April 6, 2026 / 02:15 PM IST,
    Updated On - April 6, 2026 / 02:15 PM IST

नयी दिल्ली, छह अप्रैल (भाषा) दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज और मिरांडा हाउस कॉलेज को सोमवार को ईमेल के जरिए बम संबंधी धमकी दी गई जिसके बाद कई एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और तलाश अभियान शुरू किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एजेंसियों को कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

अधिकारियों ने कहा, ‘हालांकि ईमेल संदेशों में बम का कोई जिक्र नहीं था, लेकिन उनके विषय वाले हिस्से में बम की धमकी का उल्लेख था।’

ईमेल प्राप्त होने पर, कॉलेजों के प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने त्वरित कार्रवाई शुरू की।

बम निरोधक दल, खोजी कुत्ते और अन्य पुलिसकर्मी तुरंत संस्थानों में पहुंचे।

एहतियात के तौर पर छात्रों और कर्मचारियों को परिसर से बाहर निकाल लिया गया और पूरे परिसर की घेराबंदी कर दी गई।

बम निरोधक दस्तों और अन्य टीमों ने परिसर की गहन तलाशी ली और कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। मामले की आगे की जांच जारी है।

भाषा नोमान नोमान मनीषा

मनीषा