यूको बैंक का चौथी तिमाही में ऋण 19 प्रतिशत बढ़कर 2.62 लाख करोड़ रुपये पर

Ads

यूको बैंक का चौथी तिमाही में ऋण 19 प्रतिशत बढ़कर 2.62 लाख करोड़ रुपये पर

  •  
  • Publish Date - April 6, 2026 / 03:44 PM IST,
    Updated On - April 6, 2026 / 03:44 PM IST

नयी दिल्ली, छह अप्रैल (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र के यूको बैंक का ऋण वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में 19 प्रतिशत बढ़कर 2.62 लाख करोड़ रुपये हो गया।

यूको बैंक ने सोमवार शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि मार्च, 2025 में समाप्त हुई पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में उसका कुल अग्रिम 2.20 लाख करोड़ रुपये था।

समीक्षाधीन तिमाही में बैंक की कुल जमा राशि में 11 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और यह बढ़कर 3.27 लाख करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही के अंत में 2.94 लाख करोड़ रुपये थी।

इस अवधि में बैंक के कम लागत वाले चालू और बचत खाते (कासा) का अनुपात बढ़कर 38.48 प्रतिशत हो गया, जो वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 37.91 था।

बैंक का कुल कारोबार (अग्रिम और जमा) मार्च, 2025 के अंत के 5.14 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 5.89 लाख करोड़ रुपये हो गया। इसमें 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

भाषा योगेश अजय

अजय